MI मैच जीत जाता, अगर DC के खिलाफ ना करता ये गलती, आकाश चोपड़ा ने बताई एक चूक

नई दिल्ली, 28 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेला जिसमें डीसी ने पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम को चार विकेट से मात देने में कामयाबी हासिल की। भारत के पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा ने यह बताने की कोशिश की है कि मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में कहां पर गलती कर दी जो वे यह मैच हार गए।

अक्षर पटेल और ललित यादव खास रहे-

अक्षर पटेल और ललित यादव खास रहे-

दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में 178 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और शुरुआत में उनको लगातार विकेट पतन का सामना करना पड़ रहा था लेकिन ललित यादव और अक्षर पटेल ने अंत में अपने होश को संभाले रखा और तनाव भरे माहौल में टीम को जीत दिला थी। ललित ने 38 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली और अक्षर पटेल ने 17 गेंदों पर 38 बनाए। दोनों खिलाड़ी नाबाद रहे।

आकाश चोपड़ा ने बताया एमआई ने कहां की चूक

आकाश चोपड़ा ने बताया एमआई ने कहां की चूक

आकाश चोपड़ा का कहना है कि रोहित शर्मा ने 18वां ओवर डेनियल सम्स को देकर गलती कर दी क्योंकि उसमें 24 रन बनाए गए थे। चोपड़ा का मानना है कि वह ओवर या तो बुमराह को मिलना चाहिए था या फिर टाइमल मिल्स को। हालांकि बुमराह की गेंदबाजी इस मैच में खास नहीं रही क्योंकि उन्होंने दिल्ली के खिलाफ हद दर्जे का घटिया प्रदर्शन करते हुए 3.2 ओवर में 43 ही रन दिए।

वह ओवर मिल्स या बुमराह को देना था

वह ओवर मिल्स या बुमराह को देना था

चोपड़ा ने अपने YouTube चैनल पर बोलते हुए कहा, "ललित यादव ने अच्छा खेला, और शार्दुल ठाकुर के प्रभावी कैमियो के बाद अक्षर पटेल आए और 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। लेकिन दो से तीन महत्वपूर्ण बातों पर विचार करना था क्योंकि MI ने कुछ गलतियां कीं। डेनियल सैम्स का 18वां ओवर फेंकना गलती की। या तो टाइमल मिल्स या बुमराह को आना चाहिए था। मुझे लगा कि डेनियल सैम्स 20वां ओवर फेंकेंगे। उस 18वें ओवर में 24 रन आए. (जसप्रीत) बुमराह बहुत महंगे थे, जिसने एमआई को और भी चोट पहुंचाई। "

दिल्ली कैपिटल्स और कुलदीप दोनों की वापसी हुई

दिल्ली कैपिटल्स और कुलदीप दोनों की वापसी हुई

पटेल और ललित यादव के प्रदर्शन के अलावा कुलदीप यादव ने डीसी के लिए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनका प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया क्योंकि उन्होंने पिछले दो निराशाजनक आईपीएल सत्रों के बाद ऐसा कारनामा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+