IPL 2022 : पोस्टर लेकर पहुंचा फैन, T20 विश्व कप के लिए इन 15 खिलाड़ियों को चुना
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 की समाप्ति के बाद क्रिकेट जगत में आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप लेकर जोरों से चर्चाएं छिड़ जाएंगी। काैन सी टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए, इसको लेकर पूर्व दिग्गज राय देते दिखेंगे। हालांकि आईपीएल 2022 में ही दर्शकों को टी20 विश्व कप का बेसब्री से इंतजार करते देखा जा रहा है। बुधवार को लीग के 58वें मुकाबले में एक फैन अपनी पसंदीदा टीम बताता दिखा।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के दाैरान यह देखने को मिला। एक फैन पोस्टर के साथ खड़ा हुआ दिखाई दिया। पोस्टर के जरिए उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया क्योंकि उसने टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम को चुना हुआ था। जब कैमरे का फोकस इस शख्स की ओर गया तो सब देखते ही रह गए। उसने बड़े खिलाड़ियों को भी शामिल किया था।
यह भी पढ़ें- जडेजा अगले साल भी CSK के लिए नहीं खेलेंगे, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई वजह
फैन ने जो टीम चुनी थी, उसमें कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है.
गाैर हो कि T20 विश्व कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ होगा। पिछले साल 2021 में यूएई में हुए टी20 विश्व कप में भारत का खराब प्रदर्शन रहा था जहां उसे पहली बार आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत को सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। भारतीय टीम अब पाकिस्तान से उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications