IPL 2022 : मुंबई में होंगे 55 मैच, पुणे में 15, साथ ही अगरकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल का 15 वां संस्करण, महाराष्ट्र में चार स्थानों पर करवाया जा सकता है। मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम, और पुणे में एमसीए स्टेडियम लीग मैचों के प्रसार के लिए चार पसंदीदा विकल्प हो सकते हैं, जिसमें 55 लीग मैच मुंबई में और 15 पुणे में खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी टीमों को वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में चार-चार मैच खेलने हैं, तो वहीं ब्रेबोर्न और एमसीए स्टेडियम में हर टीम के तीन-तीन मैच करवाए जाएंगे।

IPL 2022

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, दो अलग-अलग तारीखों को 2022 के आईपीएल सीजन की शुरुआत की तारीख माना जा रहा है। आधिकारिक प्रसारक 26 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए उत्सुक है, दूसरी तारीख जिस पर विचार किया जा रहा है वह 27 मार्च है। टूर्नामेंट का समापन 29 मई को होने की संभावना है। जब आखिरी तारीख तय हो जाएगी तो फिर यह तय होगा कि कितने डबलहेडर मैच आयोजित किए जाएंगे। प्लेऑफ मुकाबले कहां होंगे, इसके लिए स्थानों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। 24 फरवरी को होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फैसले लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- काैन होगा भविष्य में भारत का कप्तान? रोहित शर्मा ने खुद लिए 3 नाम

इस साल, आईपीएल में आठ टीमों के बजाय दस-टीम टूर्नामेंट में भिड़ती हुईं नजर आएंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस में दो नई टीमें डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मेगा नीलामी हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित की गई थी, जहां सभी दस टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मोटी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा। पिछली बार कोरोना वायरस के कारण सीजन का दूसरा चरण यूएई में करवाना पड़ा था। लेकिन इस बार बसीसीआई पूरा सीजन भारत में ही करवाने के लिए कोशिश कर रहा है।

साथ ही अगरकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इसके अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भी आईपीएल-15 में बड़ी जिम्मेदारी निभाते देख पाएंगे। अगरकर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले सहायक कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे।अगरकर 24 फरवरी से श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में कमेंट्री की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे। अगरकर ने कहा, "मैं इस सीजन के लिए दिल्ली टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। हमारे पास दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक ऋषभ पंत हैं जो कप्तान हैं, साथ ही एक युवा और शानदार टीम है। कोच रिकी पोंटिंग आईपीएल के दिग्गज रहे हैं। उनके साथ काम करने के लिए और कुछ खास यादें बनाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+