CSK vs KKR: आईपीएल के पहले मैच में अय्यर ने जीता टॉस, जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो गया है जिसका पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। फैन्स के लिये यह मैच भले ही पिछले सीजन के फाइनल मैच का एक्शन रिप्ले जैसा है लेकिन दो नये कप्तान के साथ दोनों टीमें एक नये सफर की शुरुआत करने जा रही है। जहां पर एमएस धोनी ने सीजन के आगाज से दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कमान रविंद्र जडेजा को सौंपी है तो वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को टीम की कमान दी है।

आईपीएल के 15वें सीजन में 10 टीमें खेलती नजर आने वाली है, जिसके लीग स्टेज में 70 मैच खेले जायेंगे और सभी मैचों का आयोजन मुंबई और पुणे के 4 मैदान पर किया जायेगा। टूर्नामेंट का पहला मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर केकेआर की टीम चेन्नई के खिलाफ अपने जीत-हार के रिकॉर्ड को बेहतर करने की ओर देख रही है।
और पढ़ें: IPL 2022 में विराट कोहली को किस पायदान पर बल्लेबाजी करनी चाहिये, रवि शास्त्री ने दी अपनी राय

अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच 25 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें सीएसके की टीम ने 17 बार तो वहीं पर केकेआर की टीम ने 8 बार मैच जीतने का काम किया है। वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमों के बीच 26वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अय्यर का मानना है कि पूरे मैच के दौरान पिच एक जैसी रहने वाली है लेकिन बाद में ओस के आने का मौका हो सकता है जिसकी वजह से वो रनों की पीछा करना चाहते हैं।

जानें किन विदेशी खिलाड़ियों को दिया मौका
सीएसके की टीम के लिये कई विदेशी खिलाड़ी मुश्किल की वजह से पहले मैच में शामिल नहीं हो सके हैं तो वहीं पर मोइन अली सीएसके के खेमे में पहुंच गये हैं लेकिन अनिवार्य बायोबबल की वजह से पहले मैच का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। इसकी वजह से सीएसके की टीम ने डेवोन कॉन्वे,एडम मिल्ने, मिचेल सैंटनर और ड्वेन ब्रावो को अपने विदेशी खिलाड़ी के रूप में चुना है। वहीं पर केकेआर की टीम ने 3 विदेशी खिलाड़ियों सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को जगह दी है।

ऐसी है दोनों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (सी), शिवम दुबे, एमएस धोनी (डब्ल्यू), ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (c), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (w), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications