Prithvi Shaw की नई गर्लफ्रेंड ने सरेआम किया इश्क का एलान! जुबां पर आई दिल की बात

Prithvi Shaw Instagram Post: टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। आईपीएल शुरू होने के बाद कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। ऐसे में उम्मीद थी कि पृथ्वी शॉ की वापसी हो सकती है। लेकिन किसी भी टीम ने उन पर भरोसा नहीं जताया।

पृथ्वी शॉ ने शेयर की तस्वीर (Prithvi Shaw Instagram Post)

पृथ्वी शॉ ने हाल ही में इंडोनेशिया ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। तस्वीरों में पृथ्वी शॉ नुसा पेनिडा आइलैंड के शानदार नज़ारों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया - The perfect view for YOU!। पृथ्वी शॉ के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अकृति अग्रवाल ने कमेंट किया, जिससे फैंस का ध्यान उनकी तरफ चला गया।

Akriti Agarwal 1

अकृति अग्रवाल का कमेंट हो रहा वायरल

इस तस्वीर पर अकृति अग्रवाल के कमेंट करते हुए लिखा My perfect view। ये कमेंट उनके फॉलोअर्स के बीच वायरल हो गया। अकृति के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और वह यूट्यूब पर भी काफी पॉपुलर हैं। मुंबई में भी दोनों को कुछ मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गई हैं। इस रोमांटिक कमेंट के अलावा मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ ने भी पृथ्वी की पोस्ट पर कमेंट किया।

क्रिकेट से दूर, लेकिन हिम्मत नहीं हारी

आईपीएल 2025 ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को किसी टीम ने नहीं खरीदा, जिससे कई फैंस हैरान रह गए। लेकिन खुद शॉ को इस बात की उम्मीद पहले से थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं जानता था कि ऐसा होगा। जब मुझे मुंबई की टीम से भी बाहर कर दिया गया, तभी समझ गया था कि अब ये सब होगा। मैंने आईपीएल ऑक्शन देखा भी नहीं। मैं मानसिक रूप से तैयार था।

दिल्ली के लिए खेल चुके हैं आईपीएल

पृथ्वी शॉ ने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और 7 साल टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने आईपीएल में अब तक 1,892 रन बनाए हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई टी20 लीग 2025 में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की कप्तानी की, हालांकि टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई। पृथ्वी शॉ ने 5 मैचों में 163 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+