INDW vs IREW: भारत ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, आज की जीत पहुंचाएगी सेमीफाइनल में

महिला टी20 विश्व कप में आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में आज एक बदलाव है।

India vs Ireland

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया में आज एक बदलाव है। राधा यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में देविका वैद्य को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि राधा यादव की तबियत ठीक नहीं है, जिस वजह से उन्हें आराम दिया गया है। आपको बता दें कि टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने के लिए आज भारत को किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी। आज आयरलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी।

पिछले मैच में इंग्लैंड ने हराया था 11 रन से

बता दें कि पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, क्योंकि रविवार को वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 3 रन से हरा दिया था। ऐसे में आज भारतीय टीम जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी। भारत को अपने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सेमीफाइनल की राह थोड़ी सी मुश्किल हुई थी, लेकिन वेस्टइंडीज के हाथों पाकिस्तान की हार ने भारत की उम्मीदों को बढ़ा दिया। आयरलैंड ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीता है। ग्रुप बी से भारत के अलावा इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

हरमनप्रीत कौर के टी20 करियर का 150वां मैच

आज के मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हर किसी को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आज का मैच उनके लिए खास भी है,क्योंकि आज हरमनप्रीत कौर के टी20 इंटरनेशनल करियर का 150वां मैच है। टी20 क्रिकेट में यह अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है। हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल खेलने वालीं दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर ने 149 टी20 मैचों में 27.97 की औसत से 2993 रन बनाए हैं। आज उनके पास रहेगा कि वो टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन भी पूर कर लें।

भारत की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मांधना, शेफ़ाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह।

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन

एमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, लॉरा डेलनी (कप्तान), अर्लीन केली, मैरी वाल्ड्रॉन (विकेटकीपर), लिआह पॉल, कारा मरे, जॉर्जीना डेम्पसे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+