INDW vs AUSW 5th T20: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, हरमनप्रीत ने किया एक बदलाव

INDW vs AUSW 5th T20 भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच पांचवे टी20 में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीत लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में अब से बस कुछ देर में शुरू होगा। पांच मैचों की सीरीज में भारत 3-1 से पीछे है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा।
भारतीय टीम में एक बदलाव
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम में एक बदलाव किया है। पिछले मैच में फ्लॉप रहीं जेमिमा रोड्रिगेज की जगह प्लेइंग इलेवन में राजेश्वरी गायकवाड़ को शामिल किया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी आज दो बदलाव हैं। मेगन स्कट और एलिसा हैली की जगह किम गर्थ और लिचफील्ड को टीम में जगह दी गई है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर, देविका वैद्य, ऋचा घोष (wk), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी, फ़ीबी लीचफ़ील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, ऐश गार्डनर, एलिस पेरी, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, हीदर ग्राहम, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन












Click it and Unblock the Notifications