INDW vs AUSW: काम ना आई ऋचा घोष की विस्फोटक पारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 रन से दी मात
189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 181 रन ही बना पाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (46) और आखिरी के ओवरों में ऋचा घोष की 19 गेंदों में खेली गई 40 रन की विस्फोटक पारी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

INDW vs AUSW 4th T20 पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारत को 7 रन से हरा दिया है। बेहद रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का आखिरी मैच 20 दिसंबर को ब्रेबोन स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 181 रन ही बना पाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (46) और आखिरी के ओवरों में ऋचा घोष की 19 गेंदों में खेली गई 40 रन की विस्फोटक पारी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई।
टॉप ऑर्डर की नाकामी बनी हार की वजह?
'करो या मरो' के इस मुकाबले में भारत की हार की सबसे बड़ी वजह टॉप ऑर्डर की नाकामी रही। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमाह रोड्रिग्स ने आज अपने प्रदर्शन से निराश किया। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की यह जिम्मेदारी थी कि वो अपनी टीम को न सिर्फ एक अच्छी शुरुआत दिलाएं बल्कि उस शुरुआत को लंबी पारी में तब्दील करें, लेकिन स्मृति सिर्फ 16 और पिछले मैच में अर्द्धशतक लगाने वालीं शेफाली 20 रन बनाकर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गईं। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं जेमिमाह रोड्रिग्स भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
हरमनप्रीत कौर ने खेली विस्फोटक पारी
टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने देविका वैद्य के साथ मिलकर अहम साझेदारी की। हरमनप्रीत कौर 15वें ओवर में आउट हुईं। उन्हें एलाना किंग ने डार्सी ब्राउन के हाथों कैच कराया। हरमन ने 30 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, देविका वैद्य 18वें ओवर में आउट हुईं। उन्हें एश्ले गार्डनर ने बेथ मूनी के हाथों कैच कराया। देविका ने 26 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए।












Click it and Unblock the Notifications