INDW vs AUSW: एलिस पैरी की विस्फोटक पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 189 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पैरी हाई स्कोरर रही हैं। उन्होंने 42 गेंदों में 171 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 72 रन की पारी खेली है। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

INDW vs AUSW 4th 20

INDW vs AUSW 4th T20 भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 189 रनों का लक्ष्य दे दिया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सीरीज में अभी ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। ऐसे में आज का मैच भारत के लिए 'करो या मरो' का मैच है। इस अहम मुकाबले में भारतीय गेंदबाज बुरी तरह से पिटे हैं, जिसका नतीजा है कि भारतीय बल्लेबाजों को अब जीत के लिए 189 रन बनाने होंगे।

एलिस पैरी ने खेली विस्फोटक पारी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पैरी हाई स्कोरर रही हैं। उन्होंने 42 गेंदों में 171 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 72 रन की पारी खेली है। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं ग्रेस हैरी ने आखिर में 12 गेंदों में 27 रन ठोक दिए। उन्होंने 225 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 1 छक्का लगाया। पैरी और हैरिस के बीच चौथे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 188 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए।

दीप्ति ने लिए 2 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर एलिसा हेली ने 30 रन की पारी खेली, लेकिन वो रिटायर्ड हर्ट हो गईं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाजी बेथ मूनी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं ताहिला मैकग्रा ने 27 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 ही छक्के लगाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए जबकि एक विकेट राधा यादव को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+