इंदौर पिच विवाद में MPCA के अध्यक्ष का सनसनीखेज खुलासा, BCCI के कहने पर ही तैयार की थी ऐसी पिच

इंदौर की पिच को लेकर हो रहे विवाद के बीच मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के कहने पर ही पिच तैयार हुई थी।

Indore pitch controversy

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत लिया था। यह टेस्ट मैच 3 दिन के अंदर खत्म हो गया था और इस मैच को खत्म हुए भी तीन दिन से उपर हो गए हैं, लेकिन इंदौर की पिच को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर की पिच कैसी रही होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस टेस्ट मैच में कुल 31 विकेट गिरे थे, जिसमें से 26 विकेट स्पिनरों ने लिए थे। इंदौर की पिच को आईसीसी ने भी 'बेकार' श्रेणी में रखा है और 3 डिमेरिट प्वॉइंट दिए हैं। आईसीसी के इस एक्शन के बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) और बीसीसीआई की खूब फजीहत हो रही है।

MPCA के खुलासे के बाद बोर्ड पर उठने लगी उंगली

इंदौर की पिच को लेकर हो रहे विवाद के बीच मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, MPCA ने इस विवाद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट पर उंगली उठना शुरू हो गई है। MPCA के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है कि होल्कर स्टेडियम की पिच को लेकर ICC ने जो एक्शन लिया है उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। खांडेकर ने बताया है कि इस पिच को बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट के निर्देश पर तैयार किया गया था।

बीसीसीआई के क्यूरेटर आ गए थे इंदौर

अभिलाष खांडेकर ने आगे बताया है कि बीसीसीआई के दो क्यूरेटर मैच से 8-10 दिन पहले यहां आए थे और उन्हीं की देखरेख में यह पिच तैयार की गई थी, इसलिए पिच को बनाने में एमपीसीए की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने आगे कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी अन्य राज्य बोर्ड संघ की तरह एमपीसीए की पिच बनाने में कोई भूमिका नहीं है। बीसीसीआई के क्यूरेटर आते हैं और उन्हें भारतीय टीम प्रबंधन के साथ बीसीसीआई से निर्देश मिलते हैं।" हालांकि एमपीसीए चीफ तीन दिन के अंदर मैच खत्म होने की आलोचना से बेपरवाह थे।

आपको बता दें कि इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने कहा था कि यह पिच बहुत खराब थी, सतह एकदम सूखी थीी, जहां शुरू से ही स्पिनरों को मदद मिल रही थी। इस पिच पर आईसीसी ने ऐसी नाराजगी जाहिर की है कि इस ग्राउंड पर बैन होने तक का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-2 का आकंड़ हासिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+