IND vs PAK: शेफाली-मंधाना ने मारकर बनाया पाकिस्तान का भूत, एशिया कप में भारत ने पाक को चटाई धूल

IND vs PAK: महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया ने धांसू जीत दर्ज कर ली। ग्रुप ए में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही पूरी तरह से डोमिनेट किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की खराब शुरुआत रही। गुल फिरोजा महज 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। यहाँ से दूसरी ओपनर बल्लेबाज मुनीबा अली भी चलती बनीं। वह महज 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। इसके बाद भी विकेट गिरे।

ind vs pak

सिदरा अमीन ने क्रीज पर टिककर खेलने का प्रयास किया लेकिन उनको 25 के निजी स्कोर पर रेणुका ने वापस भेज दिया। यहाँ से पाकिस्तान ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। तुबा हसन के बल्ले से 22 रन आए। निचले क्रम से फातिमा सना के बल्ले से भी 22 रनों की पारी देखने को मिली।

पाक टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई। चार गेंद शेष रहते पाकिस्तानी टीम 108 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। उनके अलावा रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयांका पाटिल ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर धमाका कर दिया। 6 ओवर में ही टीम इंडिया ने 50 का आंकड़ा पर कर लिया और पाकिस्तान की परेशानी बढ़ गई। दोनों ओपनरों ने अपने बल्ले से तीखा वार किया और पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। इस बीच मंधाना 31 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली वर्मा भी 29 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि तब तक स्कोर 100 का आंकड़ा क्रॉस कर चुका था।

हेमलता ने आते ही कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन लक्ष्य के करीब आने पर वह 14 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। भारतीय टीम ने 15वें ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हरमनप्रीत 5 और रोड्रिग्स 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान के लिए सयेदा आरुब ने 2 विकेट झटके। भारत ने इस जीत के साथ तालिका में अपना खाता खोल लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+