IND vs BAN: कब होगी बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम घोषित, इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय

IND vs BAN: श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम अब घरेलू सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया तैयारी कर रही है। नए हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम की यह पहली टेस्ट सीरीज है, जो 19 सितम्बर से शुरू हो रही है।

दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा करने से पहले दलीप ट्रॉफी के पहले मैच का इंतजार था। इसमें संभावित प्लेयर्स का प्रदर्शन देखना था और अब टीम इंडिया की घोषणा होने वाली है। ज्यादा देरी नहीं करते हुए जल्दी ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।

indian team

भारतीय टीम की घोषणा 9 सितम्बर यानी सोमवार को की जा सकती है। कुछ खिलाड़ी इसमें वापसी करने के लिए तैयार हैं। दलीप ट्रॉफी में दूसरी पारी में तूफानी फिफ्टी जमाने वाले ऋषभ पन्त टीम में वापस आने के लिए तैयार हैं। उनकी जगह पक्की नज़र आ रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रजत पाटीदार को मौका दिया गया था लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। ऐसे में उनको अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। आकाश दीप ने प्रभावशाली गेंदबाजी की है, उनको इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था और अब एक बार फिर से मौका मिलता दिख रहा है।

स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने कहा है कि रोहित और जायसवाल ओपनर के तौर पर रहेंगे और सरफराज खान को भी टीम में जगह मिलेगी। विराट कोहली ने जनवरी में अंतिम टेस्ट खेला था, उनकी जगह भी सेटअप में पक्की है। जडेजा, अश्विन और अक्षर पटेल भी योजना में है।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 19 सितम्बर से शुरू होना है। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया बाद में न्यूजीलैंड को होस्ट करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+