Year Ender 2023: टी-20 में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन, किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, कौन रहा टॉप रन स्कोरर?

Indian Team T20I Performance: आगामी टी20 वर्ल्ड कप 4 जून से लेकर 30 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। इस महामुकाबले से पहले जानते हैं, साल 2023 में टीम इंडिया का इस फॉर्मेट में अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है, और किस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

टी20 फॉर्मेट में भारत का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने इस फॉर्मेट में अब तक 214 मैच खेले हैं। इस दौरान 137 मैच में जीत दर्ज करके सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देशों की लिस्ट में पहले स्थान पर है। भारत का जीत का प्रतिशत 64.01 है, जो पूर्ण आईसीसी सदस्यों में सबसे अधिक है, जो फॉर्मेट में उनकी काबिलियत को दर्शाता है। इस मामले में भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 226 मैचों में 135 जीते हैं।

Team India

साल 2023 में अब तक कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
भारत ने साल 2023 में कुल 21 टी20 मैच खेले हैं, इनमें से 14 में उन्हें जीत मिली, जबकि छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जोकि पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है, इस साल भारत का अब तक का जीत का प्रतिशत 66.67 है, जबकि साल 2022 में भारत का जीत प्रतिशत 70 था। साल 2022 में भारत ने कुल 40 मैच खेले, जिनमें से 28 में उन्हें जीत मिली, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच टाई रहा।

साल 2023 में किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन और विकेट
इस साल भारत के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में अर्शदीप सिंह का नाम टॉप पर है। सिंह ने कुल 19 मैच खेले हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। सूर्या ने इस साल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 44.38 की औसत से 572 रन बनाए हैं। साल 2023 में सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अर्शदीप सिंह 25 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+