कहाँ और कितने बजे होगा भारतीय टीम का खुली बस में स्वागत? बीसीसीआई ने किया शेड्यूल का ऐलान
Indian Cricket Team: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाने का दिन बीसीसीआई ने बता दिया है। इसके अलावा वेन्यू और समय का ऐलान भी किया गया है। भारतीय टीम बारबाडोस से स्वदेश रवाना हो गई है। वहां पिछले कुछ दिनों से तूफ़ान के कारण फ्लाईट संचालन बंद था।
बीसीसीआई ने एयर इंडिया के विशेष विमान से खिलाड़ियों को लाने का फैसला लिया। उनके साथ कुछ भारतीय पत्रकारों को भी उसी फ्लाईट से वापस लाने का फैसला लिया गया। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को कवर करने के लिए ये मीडियाकर्मी वहां गए हुए थे।

इन्स्टाग्राम पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के पेज से एक अहम घोषणा हुई है। भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में जीत का सेलिब्रेशन होने को लेकर जानकारी दी गई है। मुंबई में जीत का जश्न मनाया जाना है। भारतीय टीम के फैन्स को इसमें शामिल होने का आग्रह भी किया गया है।
एक पोस्ट में लिखा गया है कि कल आकर टीम इंडिया को चीयर करें, क्योंकि वे ओपन बस में वर्ल्ड कप जीत को सेलिब्रेट करेंगे। शाम 5 बजे मुंबई के मरीन ड्राइव पर इसका जश्न होगा। आइये मिलकर इसका जश्न मनाएं। फैन्स को वहां आने के लिए आमंत्रित किया गया है।
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात भारतीय टीम स्वदेश पहुँच सकती है। टीम इंडिया दिल्ली आने वाली है। इसके बड़ा भारतीय टीम पीएम मोदी से मुलाक़ात कर सकती है और बाद में मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी, वहां खुली बस में टीम का स्वागत किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications