आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर बरकरार, वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने का हुआ फायदा
नई दिल्ली, जुलाई 28। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने मेजबान टीम का तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप भी कर दिया है। शिखर धवन की कप्तानी में पहली बार भारत ने वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर पहली बार क्लीन स्वीप किया है। 3-0 की इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार है। इस जीत की वजह से भारत के पॉइंट और रेटिंग में बढ़ोतरी हुई है।
Recommended Video

न्यूजीलैंड रैंकिंग में है टॉप पर
वनडे रैंकिंग में भारत पाकिस्तान से रेटिंग और पॉइंट के मामले में काफी आगे है। टीम इंडिया के 3085 पॉइंट हैं। वहीं टीम की रेटिंग 110 हैं। भारत की वनडे सीरीज में यह लगातार तीसरी जीत है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है। वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड टॉप पर है, जबकि इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया रैंकिंग में पांचवे स्थान पर है।
भारत का आगे का कार्यक्रम
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ ही टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद अगस्त में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम अगर जिम्बाब्वे को 3-0 से सीरीज में हरा देती है तो रैंकिंग में और सुधार की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications