IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ फिर हुआ खेला? चैम्पियंस ट्रॉफी के वेन्यू को लेकर बड़ी खबर

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी का अगला बड़ा इवेंट आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी है। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी अगले वर्ष पाकिस्तान में खेली जाएगी। भारतीय टीम का भी इसमें जाने का कार्यक्रम होगा लेकिन टीम इंडिया शायद ही इसमें शिरकत करेगी। ऐसी खबरें सामने आई हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए टीम इंडिया अगले साल पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। भारतीय टीम के नहीं जाने पर चीजें खराब होंगी और पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका भी होगा। इवेंट किसी दूसरी जगह आयोजित कराया जा सकता है।

india vs pakistan

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार सूर्त्रों ने कहा है कि द्विपक्षीय सीरीज तो भूल ही जाओ, भारतीय टीम तो पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भी ट्रेवल नहीं करेगी। वेन्यू में बदलाव होने के आसार हैं और यह एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल पर भी आयोजित हो सकता है।

सूत्रों के कहना है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण बीसीसीआई को पाकिस्तान ट्रेवल करने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी। भारत के लिए इवेंट काफी मुश्किल फैसला होगा लेकिन सरकार से अनुमति भी एक जरूरी चीज रहेगी। वहां से हरी झण्डी मिले बिना कुछ नहीं होगा। सूत्रों का यहाँ तक कहना है कि आईसीसी इवेंट होने के कारण इसे छोड़ना मुश्किल है लेकिन सरकार की भूमिका भी रहेगी।

गौरतलब है कि पिछले साल का एशिया कप भी पाकिस्तान में होना प्रस्तावित था। भारतीय टीम को वहां नहीं भेजने की वजह से टूर्नामेंट के वेन्यू में बदलाव किया गया। हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित हुए टूर्नामेंट में कई मैच श्रीलंका में हुए और कुछ मैच पाकिस्तान में हुए थे।

हालांकि पूरी स्थिति बीसीसीआई की प्रतिक्रिया के बाद ही साफ़ हो पाएगी। बोर्ड का रुख क्या रहेगा और सरकार की मंजूरी मिलेगी या नहीं, सभी बातें बाद में ही पता चलेगी। फ़िलहाल सभी का ध्यान टी20 वर्ल्ड कप की तरफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+