Sachin Tendulkar ने पिता से किया वादा निभाया, किया ऐसा काम जान आप भी करेंगे सलाम
Sachin Tendulkar on tobacco ads: बड़े-बड़े फिल्मी सितारे और क्रिकेटर विज्ञापन करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान कई नामी एक्टर और क्रिकेटर तंबाकू का विज्ञापन करते हुए भी देखे जा चुके हैं।

Sachin Tendulkar Reveals father's advice: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। । क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से कोचिंग करते हुए नजर आए थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
सचिन ने खोला राज: अपने 22 साल के लंबे करियर में सचिन तेंदुलकर ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कुछ बातों का जिक्र किया। सचिन तेंदुलकर ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने पिता रमेश तेंदुलकर की सलाह को मानते हुए कभी भी तंबाकू वाले उत्पादों का प्रचार नहीं किया। सचिन ने कई विज्ञापन किए हैं, लेकिन वह आज तक तंबाकू वाले उत्पादों का प्रचार करते नहीं दिखे हैं।
पिता से किया था वादा: सचिन तेंदुलकर की मानें तो उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वह तंबाकू वाले उत्पादों का विज्ञापन कभी नहीं करेंगे। सचिन के पिता भी उनसे यही उम्मीद कर रहे थे। सचिन ने अपने पिता की बात को मानते हुए अब तक अपना वादा निभाया है। इस दौरान उन्होंने कई बार ऐसे लोगों को अपने घर से बाहर का रास्ता दिखाया है जो उनके पास इस तरह के विज्ञापन का ऑफऱ लेकर आते थे।
सचिन ने निभाया अपना वादा: सचिन तेंदुलकर ने बताया कि जब उन्होंने भारत के लिए खेलना शुरू किया तो उन्हें कई विज्ञापन के प्रस्ताव मिलने लगे, लेकिन उनके पिता ने उन्हें कभी भी तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन नहीं करने के लिए कहा। इसी वजह से उन्होंने ऐसे प्रस्ताव कभी स्वीकार नहीं किया। बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव तक को तंबाकू वाले उत्पादों का प्रचार करते देखा जा चुका है।
रोल मॉडल बने सचिन: सचिन तेंदुलकर ने एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि यह एक वादा था जो मैंने अपने पिता से किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं एक रोल मॉडल हूं और बहुत से लोग मेरे काम का अनुसरण करेंगे। इसलिए मैंने कभी भी तंबाकू उत्पादों या शराब का समर्थन नहीं किया। मेरे टीम के दूसरे खिलाड़ी इन चीजों को बढ़ चढ़कर प्रमोट करते थे, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications