Asia Cup में दमदार प्रदर्शन के बावजूद वर्ल्ड कप टीम से कटा पत्ता, अब इस भारतीय खिलाड़ी ने सरेआम...

16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन किया जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम मंगलवार यानी आज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

नई दिल्ली, 20 सितंबर। 16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन किया जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम मंगलवार यानी आज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज को वर्ल्ड कप से पहले काफी अहम बताया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले से कुछ देर पहले भारतीय युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया है।

रवि बिश्नोई ने लिखी दिल की बात

रवि बिश्नोई ने लिखी दिल की बात

रवि बिश्नोई ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट लिखा है उसमें टीम में नहीं चुने जाने का दर्द छिपा हुआ है। रवि बिश्नोई ने खुद की हिम्मत को बढ़ाने के लिए लिखा, 'सूरज फिर से उगेगा और हम फिर से कोशिश करेंगे।' रवि बिश्नोई के इस कोट पर क्रिकेट फैंस की भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि बिश्नोई को वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होना चाहिए था।

10 टी-20 मुकाबलों में झटके हैं 16 विकेट

10 टी-20 मुकाबलों में झटके हैं 16 विकेट

रवि बिश्नोई को फरवरी 2022 से सितंबर 2022 के बीच कुल 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 7.08 की इकॉनमी रेट से 274 रन खर्च किए और 17.12 की औसत से 16 विकेट लिए। रवि बिश्नोई को एशिया कप 2022 के लिए भी टीम इंडिया में शामिल किया गया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि वह भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नहीं मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नहीं मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार यानी 20 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वर्ल्ड कप के स्टैंडबाय खिलाड़ी दीपक चाहर सहित मोहम्मद शमी को टीम में रखा गया था। लेकिन बिश्नोई को यहां मौका नहीं दिया गया। हालांकि, शमी कोरोना के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है।

एशिया कप में दिखाया था दम

एशिया कप में दिखाया था दम

रवि बिश्नोई ने एशिया कप के 'सुपर फोर' मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम के मैन स्पिनर युजवेंद्र चहल से अच्छा प्रदर्शन किया था। रवि बिश्नोई ने पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। 22 साल के भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई अभी काफी युवा हैं और आने वाले समय में वह भारत की ओर से कई मुकाबले खेलते दिखाई पड़ सकते हैं। बता दें कि स्पिनर के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रवि बिश्नोई की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को टीम में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+