बीजेपी में शामिल हुआ धांसू भारतीय क्रिकेटर, क्रिकेट के बाद आज से सियासी सफर हुआ शुरू

Kedar Jadhav: क्रिकेटरों का अक्सर बॉलीवुड और राजनीति से ताल्लुक रहता है। लम्बे समय से ऐसा होता आया है, कब किसी क्रिकेटर ने राजनीति में कदम रखकर नया सफर शुरू किया हो। इसके अलावा फिल्मों में भी कुछ प्लेयर्स ने हाथ आजमाया है। इस बार फिर से एक क्रिकेटर ने राजनीति की दुनिया में कदम रखा है।

भारतीय टीम के पूर्व धांसू प्लेयर्स केदार जाधव ने अपना सियासी सफर शुरू कर दिया है। केदार जाधव ने बीजेपी का दामन थामा है। उनके भाजपा से जुड़ने की खबर पहले ही आई थी लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब एक कार्यक्रम में उनको बीजेपी में शामिल किया गया है।

kedar jadhav

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और प्रदेश भाजपा के हेड चन्द्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में केदार जाधव ने भाजपा जॉइन कर ली। उनका वीडियो भी सामने आया है। केदार जाधव ने भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में भी खेला है। अब हर तरह के गेम से रिटायरमेंट के बाद वह राजनीति में आए हैं।

टीम इंडिया के लिए जाधव ने सफेद गेंद क्रिकेट में 73 मैच एकदिवसीय फॉर्मेट में खेले और कुल 1389 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक जमाए। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 9 मुकाबले खेलकर 122 रन बनाए। आईपीएल में केदार जाधव ने 93 मुकाबले खेलकर 1196 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+