चेतेश्वर पुजारा के घर पर पसरा मातम, परिवार के अहम सदस्य की दुखद मौत, कौन था शख्स और किस वजह से हुआ निधन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के ससुराल से एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके साले ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुजारा के साले जीत रसिकभाई पाबरी के ऊपर उसकी मंगेतर ने यौन शोषण के आरोप जड़े थे, इसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली।
मंगेतर ने जीत के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगेतर ने कहा कि जीत ने शादी का वादा करके जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए थे। सगाई होने के बाद जीत ने फिजिकल रिलेशन बनाए थे और बाद में शादी करने के वादे से मुकरते हुए सगाई तोड़ दी।

पुजारा के ससुराल वाले कॉटन जिनिंग फैक्टी का बिजनेस करते हैं और पिछले 20 सालों से राजकोट में ही रहते हैं। चेतेश्वर पुजारा की पत्नी का नाम पूजा है और उन्होंने मास्टर्स डिग्री प्राप्त की हैं। पुजारा से शादी करने से पहले वह जॉब भी किया करती थीं। पुजारा के घर में छोटा भाई और बहन भी हैं। पुजारा के सुसराल वाले जमजोधपुर के रहने वाले हैं, बाद में राजकोट शिफ्ट हो गए थे।
खबरों के अनुसार, जीत लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहे थे। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे कई बार चेतेश्वर पुजारा का नाम लेकर धमकाया गया। मालवीय नगर थाने में लड़की ने जीत की शिकायत दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications