Rohit Sharma की हुई वापसी, टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खबर

रोहित शर्मा चोट के बाद मैदान पर ट्रेनिंग के लिए वापस आए हैं। इस वापसी से टीम और फैन्स को राहत मिलेगी।

Rohit Sharma

Rohit Sharma: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को घरेलू मैदानों पर सफेद गेंद सीरीज खेलनी है। इसको लेकर खबरें आई थीं कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण बाहर रह सकते हैं। उनके अंगूठे में लगी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं होने के दावे भी किये जा रहे थे। इस बीच एक तस्वीर सामने आई है जो कुछ और ही कहानी बता रही है। रोहित शर्मा ठीक होकर मैदान पर ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। (Photo: Rohit Sharma/Instagram)

रोहित शर्मा ने एक ग्राउंड पर दौड़ते हुए खुद की फोटो पोस्ट की है। इसमें दिख रहा है कि वह ट्रेनिंग पर लौट रहे हैं। रोहित शर्मा की दौड़ लगाती हुई फोटो से पता चल रहा है कि वह टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से खेलने को तैयार हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए आज शाम तक टीम इंडिया की घोषणा भी होनी है। उसे देखते हुए रोहित की यह फोटो और ज्यादा प्रासंगिक हो जाती है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट लगवा बैठे थे। इसके बाद भी वह नीचे बैटिंग करने आए थे और एक तूफानी फिफ्टी जमाई थी। अगले मैच से वह बाहर हो गए थे। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी रोहित शर्मा नहीं खेल पाए थे। केएल राहुल ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को इस सीरीज में में क्लीन स्वीप कर दिया था।

रोहित शर्मा अगर पूरी तरह से फिट होते हैं तो श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वापस आ सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा की वापसी भी हो सकती है। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण काफी समय से टीम में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+