'ईशान भी बोलेगा मुझे खिलाओ, मैं रांची का हूं', रोहित ने सरेआम किशन को लेकर ये क्या कह दिया

Rohit sharma on Ishan kishan: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Rohit sharma on Ishan kishan

Rohit sharma on Ishan kishan: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में दमदार तरीके से जीत हासिल की। तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर भारत ने श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड को भी क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया। भारतीय टीम ने इंदौर में आखिरी वनडे मैच को 90 रनों से जीतकर अपनी रैंकिंग में भी सुधार करने का काम किया। इस मुकाबले के बाद कप्तान रोहित शर्मा से मीडिया ने कुछ सवालों के जवाब मांगे।

इंदौर में बल्लेबाजी में नहीं हुआ बदलाव

इंदौर में बल्लेबाजी में नहीं हुआ बदलाव

भारत ने सीरीज के पहले दो मुकाबलों को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि तीसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देंगे। रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को आराम देकर युदवेंद्र चहल-उमराम मलिक को टीम में शामिल किया। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। जिसके बाद मीडिया ने रोहित शर्मा से कुछ सवाल किए।

ईशान को लेकर दिया यह बयान

ईशान को लेकर दिया यह बयान

इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरा वनडे में रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका मिल सकता था। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसा नहीं किया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी खेलें लेकिन ये मुमकिन नहीं है जब तक जगह नहीं है। मुझे पता है कि हमें रजत को इंदौर में खिलाना चाहिए था। लेकिन टीम में जगह नहीं होने के कारण हम ऐसा नहीं कर पाए।

मीडिया के सवाल का दिया ये जवाब

मीडिया के सवाल का दिया ये जवाब

रोहित से जब पूछा गया कि रजत का रिकॉर्ड इंदौर में शानदार रहा है तो आपने उन्हें क्यों नहीं खिलाया? इस पर रोहित ने कहा कि ऐसे तो रांची में ईशान किशन भी बोलेगा मुझे भी खिलाओ यार मैं रांची का हूं। ऐसे नहीं होता है। हमारा एक प्लान है, खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, कई लोग अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। ईशान को दोहरा शतक लगाने के बावजूद टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश के लोकल बल्लेबाज रजत पाटीदार को पहली बार इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+