IND vs PAK: 18 साल पहले पाकिस्तान को भारत ने चटाई थी धूल, घर में घुसकर दी थी शिकस्त और अब...

Pakistan vs India, 1st Test 2004: साल 2004 में भारत ने पाकिस्तान का दौरा किया था। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक यादगार जीत मिली थी। जो एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है।

Pakistan vs India

Pakistan vs India, 1st Test 2004: भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट मैच का रोमांच चरम पर होता है। दोनों देशों के फैंस भारत-पाकिस्तान मैच का जमकर मजा उठाते हैं। हाल ही में पाकिस्तान को अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने लगातार दो मैच जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया।

मुल्तान में भारत ने चटाई थी धूल

इंग्लैंड से पहले साल 2004 में भारत ने पाकिस्तान को मुल्तान में शिकस्त दी थी। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में साल 2004 के दौरान भारत ने तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। इंग्लैंड से मिली हार के बाद भारतीय जीत की यादें ताजा हो गई है। इसकी एक वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर भी है। जिस कारण फैंस एक बार फिर पाकिस्तान को भारत से मिली हार को याद दिला रहे हैं।

भारत के हाथों मिली थी शर्मनाक हार

पाकिस्तान को अपने ही घर पर भारत के हाथों एक पारी और 52 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। भारत की इस जीत को मुल्तान के बोर्ड पर लिखा जाना था। लेकिन मुल्तान स्टेडियम के बोर्ड पर भारत के खिलाफ विपक्षी टीम में भी भारत का ही नाम लिखा गया है। यानी भारत ने खुद से ही मैच खेला और खुद को ही हरा दिया। पाकिस्तान की इस गलती को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं।

सहवाग ने जड़ा था तिहरा शतक

पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत को ही भारत के खिलाफ जितवा दिया। मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 675 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। जिसके बाद पाकिस्तान पहली पारी में 407 और दूसरी पारी में 216 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। लिहाजा भारत ने इस मुकाबले को एक पारी और 52 रनों से अपने नाम कर लिय था। वीरेंद्र सहवाग ने इस मैच में तिहरा शतक लगाने का कारनामा किया था।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

भारतीय टीम- वीरेंद्र सहवाग, आकाश चोपड़ा, राहुल द्रविड़ (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), इरफान पठान, लक्ष्मीपति बालाजी, जहीर खान, अनिल कुंबले।

पाकिस्तान की टीम- अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद यूसुफ, इंजमाम-उल-हक (कप्तान), यासिर हमीद, तौफीक उमर, इमरान फरहत, मोइन खान (विकेटकीपर), सकलेन मुश्ताक, मोहम्मद सामी, शोएब अख्तर, शब्बीर अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+