IND vs PAK, Playing 11: पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार है भारतीय टीम, जानें कैसी होगी प्लेइंग- XI
महिला एशिया कप 2024 के दूसरे मैच में आज 19 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत शाम 7 बजे से दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। एक्शन से पहले हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।
एशिया कप में भारतीय महिला टीम का दबदबा
दरअसल, भारतीय महिला टीम ने अब तक चार महिला एशिया कप टूर्नामेंट में से तीन जीते हैं। अक्टूबर में होने वाले ICC महिला T20 विश्व कप से पहले इस टूर्नामेंट का महत्व बढ़ गया है। भारतीय महिला टीम एशिया कप T20 टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम है, जिसने 20 में से 17 मैच जीते हैं।

भारतीय महिला टीम के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में घरेलू सीरीज में सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। बेंगलुरु में भारत की 3-0 की वनडे जीत में 117, 136 और 90 के स्कोर ने उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिलाया। दूसरी ओर शैफाली वर्मा भी अच्छे फॉर्म में हैं, इसके अलावा रेणुका सिंह ठाकुर को उनके घातक प्रदर्शन के दम पर एशिया कप में भारतीय तेज गेंदबाजी चुनौती का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है।
पाक के लिए चुनौती हो सकती हैं दीप्ति शर्मा
भारत की ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक चौंका देने वाली उपलब्धि हासिल की है। दीप्ति महिला टी20आई में 1000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला हैं। रन फ्लो को नियंत्रित करने और बल्लेबाजों को चकमा देने की उनकी क्षमता पाकिस्तान के मध्य क्रम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK 2nd Match, Weather Report: भारत-पाक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानें दांबुला की वेदर रिपोर्ट
भारत बनाम पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रीयंका पाटिल।
पाकिस्तान: निदा डार (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, इरम जावेद, सादिया इकबाल मैमा सोहेल, नशरा सुंधू।












Click it and Unblock the Notifications