IND W vs IRE W: वर्ल्ड कप में भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग XI, ऐसे देखें मैच लाइव
India Women vs Ireland Women: भारत का आखिरी ग्रुप मैच आयरलैंड के साथ होना है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

India Women vs Ireland Women: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को 20 फरवरी यानी सोमवार को एक बेहद ही अहम मुकाबला खेलना है। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। इंग्लैंड के हाथों हार झेलने के बाद भारत के लिए आयरलैंड के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला करो या मरो का बन गया है। भारत ने वर्ल्ड कप की शुरुआत शानदार तरीके से किया। भारत ने पहले पाकिस्तान और फिर वेस्टइंडीज को मात दी थी।

भारत-आयरलैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला
आयरलैंड के खिलाफ गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पॉर्क में भारतीय टीम जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो टीम को यह मुकाबला जीतना होगा। वहीं आयरलैंड से अगर टीम को शिक्सत का सामना करना पड़ता है तो टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की नजरें भी इस मुकाबले पर टिकी रहेगी। अगर भारत यहां हार जाती है तो इन दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे।

आयरलैंड हो चुकी हैं वर्ल्ड कप से बाहर
आयरलैंड की बात करें तो टीम शुरुआत के तीन मुकाबले हारकर पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। लेकिन भारत के खिलाफ आयरलैंड की टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है। भारत के लिए ऋचा घोष लगातार रन बनाने का काम कर रही हैं। ऐसे में फैंस की नजरें एक बार फिर ऋचा घोष पर टिकी होगी। ऋचा ने तीन मैचों में 141.86 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन बनाकर नाबाद रहीं, पर टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत और आयरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच 20 फरवरी (सोमवार) को खेला जाएगा। यह मुकाबला पार्ल के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे मैच की शुरुआत होगी। मैच प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।

जानें संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह।
आयरलैंडः एमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलनी (कप्तान), आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, मैरी वाल्ड्रॉन (विकेटकीपर), लिआह पॉल, अर्लीन केली, कारा मरे, जेन मैगुइरे।












Click it and Unblock the Notifications