IND vs AUS: कौन है 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी? ऑस्ट्रेलिया में जाकर किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू

Who is Titas Sadhu: ब्रिस्बेन में आईसीसी चैम्पियनशिप मैच के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे के दौरान टीम इंडिया के लिए एक युवा खिलाड़ी का डेब्यू देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी एक डेब्यू देखने को मिला है। भारत से डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर की उम्र ज्यादा नहीं है।

बंगाल से आने वाली इस महिला खिलाड़ी का नाम तितास साधु है। वह साल 2023 में भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेल चुकी हैं। उस टीम ने टूर्नामेंट अपने नाम किया था। एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले उनको टी20 क्रिकेट में खेलने का मौका मिला है।

tista sadhu

उनका पूरा नाम तितास रणदीप साधु है। वह दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करती हैं और दाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करती हैं लेकिन टीम में उनको बतौर गेंदबाज शामिल किया गया है। टी20 क्रिकेट में छाप छोड़ने की वजह से वह भारतीय महिला टीम में शामिल की गई हैं।

महिला टी20 में साधु ने अब तक कल 9 टी20 मुकाबले खेले हैं और 9 विकेट अपने नाम किये हैं। एक बार पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी वह कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और इसे देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उनको टीम में शामिल किया है।

मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। स्मृति मंधाना के साथ प्रिय पूनिया को ओपन करने भेजा गया। प्रिया बतौर ओपनर ही खेलती हैं। हालांकि टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और मंधाना 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+