India Women vs Australia Women 4th T20: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

IND vs AUS 4th T20

India Women vs Australia Women 4th T20 भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में अब से कुछ ही देर में शुरू होगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आपको बता दें कि पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-2 से पीछे है और अगर आज भारत हार जाता है तो वो सीरीज भी गंवा देगा। यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका में तीन फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम है।

भारत 21 रन से हार गया था तीसरा टी20

सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत 21 रन से हार गया था। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे टी20 में हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया था। उस मैच में भारत को 173 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय टी 151 रन ही बना पाई थी। हार से निराश हरमनप्रीत ने कहा था कि हमें गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है, हमें कोशिश करनी होगी कि अधिक डॉट गेंद न खेलें।

सीरीज में 1-2 से पिछड़ जाने के बाद भारत को सीरीज बचाने के लिए आज किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी। आइए अब एक नजर दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालते हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, देविका वैद्य, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेनुका ठाकुर और अंजलि

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

बेथ मूनी, एलेसा हिले, ताहिला मैकग्रा, एश गार्डनर, एलाइस पैरी, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सुथरलैंड, हीथर ग्राहम, एलाना किंग, मेगन शूट, डार्सी ब्राउन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+