डांस किया, पर अलग अंदाज में, लोटपोट करने वाले स्टाइल में टीम इंडिया ने मनाया जीत का जश्न- VIDEO

हरारे, 23 अगस्त: एक और जीत, एक और जश्न। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिंबॉब्वे दौरे पर तीन मैचों की श्रृंखला को क्लीन स्वीप करने के बाद बड़े ही मजेदार अंदाज में इसको सेलिब्रेट भी किया। सेलिब्रेशन बॉलीवुड के काला चश्मा नाम के सॉन्ग पर था और जिस तरह के डांस स्टेप किए गए उसको देखकर आप लोटपोट हो सकते हैं। इस दौरे पर केवल तीन वनडे मुकाबले ही खेले जाने थे जो केएल राहुल की कप्तानी और शिखर धवन की उप- कप्तानी में खेले गए। (कवर फोटो सौजन्य- शिखर धवन इंस्टाग्राम/ स्क्रीनशॉट)

टीम इंडिया ने मनाया जीत का जश्न

टीम इंडिया ने मनाया जीत का जश्न

कप्तान शिखर धवन ने हीं जीत के जश्न का वीडियो शेयर किया है। T20, टेस्ट टीम से शायद हमेशा के लिए बाहर हो चुके धवन अपने इंटरनेशनल करियर के किसी भी पल को बड़े ही मजेदार अंदाज में जीते हैं और यह वीडियो इस बात की एक बार फिर पुष्टि करता है। तीसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन बनाए थे जहां शिखर धवन ने 68 गेंदों पर 40 रनों का योगदान दिया था। यह शुबमन गिल थे जिन्होंने 97 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली।

ईशान किशन ने महफिल लूटी

ईशान किशन ने महफिल लूटी

गिल को भी वीडियो के अंतिम भाग में जोश के साथ अपने मूव करते हुए देख सकते हैं। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बॉब्वे टीम भी खूब लड़ी लेकिन 13 रनों से पीछे रह गई। शिखर धवन द्वारा शेयर की गई सेलिब्रेशन वीडियो में हम शिखर धवन के अलावा दीपक चाहर, केएल राहुल, शुबमन गिल, कुलदीप यादव, ईशान किशन जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को देख सकते हैं। यहां ईशान किशन ने महफिल लूटी है। यह वही ईशान किशन हैं जो इसी सीरीज के दौरान नेशनल एंथम के समय काले रंग की बड़ी सी मक्खी से परेशान हो गए थे और उसकी वीडियो भी काफी वायरल हुई थी।

'काला चश्मा' की इमोजी और टैग

अब इस वीडियो की जान भी ईशान किशन ही है क्योंकि वह वीडियो की शुरुआत में वे घोड़े की तरह बीच में आते हैं और भारतीय क्रिकेटर उनकी पीठ थपथपाते हुए मजा बांध देते हैं। किशन फिर तुरंत सीन से बाहर चले जाते हैं। अन्य भारतीय क्रिकेटर अपने मूव करते रहते हैं इसके बाद इशान किशन फिर वापस आते हैं और एक मजेदार मूव करके फिर से वीडियो से बाहर चले जाते हैं। तब भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी उस डांस स्टेप का अनुसरण करने लगते हैं। शिखर धवन ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कहा है, देखिए हमने इस तरीके से जीत का जश्न मनाया है। धवन ने 'काला चश्मा' की इमोजी और टैग भी लगया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+