IND vs WI: मैच से पहले वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान आया सामने, भारत को हरान के लिए उठाया ये बड़ा कदम

WI vs IND, 2nd Test, India tour of West Indies, 2023: भारत ने दो टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। वेस्टइंडीज को हराने के साथ ही भारतीय टीम मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। भारत की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करने की होगी।

वेस्टइंडीज करना चाहेगी वापसी: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी निराश किया था। पहली पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सिर्फ 150 रन पर ऑल आउट हुए तो वहीं दूसरी पारी में टीम महज 130 रन ही बना सकी।

India vs West Indies 1

केविन सिंक्लेयर को मिली एंट्री: दूसरे टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज की टीम ने बड़ा बदलाव किया है। ऑलराउंडर रेमन रीफर के स्थान पर ऑफ स्पिनर केविन सिंक्लेयर को टीम में शामिल किया गया है। केविन सिंक्लेयर ने अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है, लेकिन वह वेस्टइंडीज के लिए वनडे और टी-20 में धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए ऐसी है वेस्टइंडीज की टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, तेज नारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, केमार रोच, केविन सिंक्लेयर, जोमेल वारिकन।

शर्मनाक रहा है प्रदर्शन: वेस्टइंडीज को पिछले कुछ समय से क्रिकेट में लगातार हार झेलनी पड़ रही है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप का क्वालीफायर्स मुकाबले भी बेहद निराशाजनक रहा था। जिस वजह से वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गई। वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड जैसी टीमों से हार झेलनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+