VIDEO: अजिंक्य रहाणे ने एक हाथ से लपका कमाल का कैच, हवा में सुपरमैन की उछले, बल्लेबाज भी हैरान
Ajinkya Rahane take one-handed catch: पहला मैच बुरी तरह हारने के बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की है। भारत के खिलाफ दूसरे मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।
तीसरे दिन का खेल खत्म: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं। एलिक अथानाजे और जेसन होल्डर की जोड़ी मैदान पर जमी हुई है। चौथे दिन भी ये दोनों बल्लेबाजों वेस्टइंडीज के स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। वेस्टइंडीज अभी भारत से 209 रन पीछे है।

रहाणे ने पकड़ा जबरदस्त कैच: इस मैच के दौरान अजिंक्य रहाणे ने स्लीप में खड़े होकर एक शानदार कैच लपकने का काम किया। अजिंक्य रहाणे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड को एक बेहतरीन कैच की वजह से पवेलियन जाना पड़ा। भारत की ओर से रहाणे बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन शानदार कैच पकड़कर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
बल्ले का किनारा और फिर..: भारत को विकेट की तलाश थी और ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा को गेंद सौंपी। डेजा की गेंद पर ब्लैकवुड के बल्ले का किनारा लगा और गेंद ईशान किशन के पैड्स से लगते हुए हवा में चली गई। इसके बाद स्लीप में खड़े रहाणे ने बाईं ओर हवा में लंबी डाइव लगाते हुए सिर्फ एक हाथ से कैच लपककर भारत को एक बड़ी सफलता दिला दी।
209 रन पीछे वेस्टइंडीज: वेस्टइंडीज की टीम अभी भारत के मुकाबले 209 रनों से पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टीम के लिए सबसे अधिक 75 रनों की पारी खेली। भारत की कोशिश चौथे दिन वेस्टइंडीज को जल्द से जल्द ऑल आउट करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications