IND vs WI: सूर्या के बल्ले से आई रनों की बारिश, भारतीय टीम ने बनाया 165 रनों का स्कोर

India vs West Indies 5th T20: फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश का खलल देखने को मिला। टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 165 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जड़ी।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की खराब शुरुआत रही। यशस्वी जायसवाल 4 गेंदों का सामना कर 5 के निजी स्कोर पर अकील होसेन की गेंद पर आउट हो गए। शुभमन गिल को अम्पायर ने गलत आउट दे दिया। पगबाधा की अपील के बाद उनको आउट दिया गया और उन्होंने रिव्यू नहीं लिया।

suryakumar yadav

गिल के मामले में रिप्ले से पता चला कि गेंद विकेटों के पास से निकल रही थी लेकिन तब तक देर हो गई थी। गिल 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पावरप्ले में भारत ने 51 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने तूफानी बैटिंग की लेकिन रोस्टन चेज ने उनको अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच लेकर 27 के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया। सूर्यकुमार और सैमसन ने पारी आगे बढ़ाया लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने सैमसन को 13 रन पर आउट कर भारत को चौथा झटका दिया।

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। सूर्या ने एक बार फिर से धमाका करते हुए 38 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। उन्होंने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्कोर 4 विकेट पर 121 रन था और बारिश से मैच रुक गया। सूर्या 53 और हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर खेल रहे थे। कुछ देर में मैच शुरू हुआ, तो पांड्या 14 रन बनाकर चलते बने।

क्रीज पर काफी देर से टिके हुए सूर्यकुमार यादव भी 45 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह भारत का छठा विकेट गिरा। अर्शदीप सिंह एक छक्का जड़कर 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कुलदीप यादव आते ही बिना खाता खोले आउट हो गए। अंतिम दो गेंदों से पहले बारिश आई और 8 विकेट पर 161 पर गेम रोक दिया गया। अक्षर पटेल 13 रन बनाकर क्रीज पर थे। सामने चहल खड़े थे। बारिश के बाद आते ही अक्षर पटेल आउट हो गए और भारत का स्कोर 9 विकेट पर 165 रन रहा। रोमारियो शेफर्ड ने विंडीज के लिए 4 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+