IND vs WI: 499 मैच, 25,461 रन, 500वें मुकाबले में विराट कोहली बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs West Indies 2nd Test, Virat Kohli Records: गुरुवार को दो टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। भारत ने वेस्टइंडीज को पहले मैच में एकतरफा अंदाज में हराया था। वहीं टीम के पास अब दूसरे मुकाबले को भी जीतने का शानदार मौका होगा।

कोहली मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास; वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला यह टेस्ट मैच भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली के लिए बेहद अहम है। पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय टीम जहां अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेगी तो वहीं विराट कोहली के लिए यह उनके करियर का 500वां इंटरनेशनल मैच होगा। किसी भी क्रिकेटर के लिए इस उपलब्धि को पाना बेहद खास माना जाता है।

Virat Kohli 1

110 टेस्ट में ऐसा है रिकॉर्ड: पिछले कुछ सालों से विराट कोहली टेस्ट में संघर्ष कर रहे हैं। वनडे और टी-20 के मुकाबले विराट कोहली की टेस्ट बल्लेबाजी औसत में कमी आई है। कोहली ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आखिरी शतक लगाया था। इसके बाद से वह टेस्ट में सेंचुरी बनाने में नाकाम ही रहे हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 28 शतक और 29 अर्धशतक लगाने का काम किया है।

कोहली बनेंगे भारत के चौथे खिलाड़ी: भारतीय टीम के लिए 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले विराट कोहली भारत के चौथो और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट कोहली ने अपने करियर के दौरान भारत के लिए कई अहम पारियां खेली हैं। कोहली की कोशिश अपने 500वें मैच को भी यदगार बनाने की होगी।

जानिए कैसा रहा है सफर: विराट कोहली ने अब तक खेले गए 499 इंटरनेशनल मैचों की 558 पारियों में 53.48 की औसत से 25,461 रन बनाए हैं। उन्होंने 75 शतक और 131 अर्धशतक जड़े हैं। कोहली टेस्ट क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली टेस्ट में शतकों का सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+