IND vs WI: 100वें टेस्ट में भारत और वेस्टइंडीज भिड़ंत को तैयार, हेड टू हेड में जानें किसका पलड़ा भारी
India vs West Indies 2nd Test, Head to Head records : पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाना है। सीरीज के पहले मैच में पारी और 141 रनों से बड़ी जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में भी अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज की कोशिश वापसी करने पर होगी।
3 दिनों के अंदर ही खत्म हो था मैच: दोनों देशों के बीच खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सिर्फ 3 दिनों के अंदर ही खत्म हो गया था। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी दोनों ही पारियों में बेहद साधारण नजर आई थी। वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे बड़ी पारी नहीं खेल सका था। ऐसे में दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी।

हेड टु हेड ऐसा है रिकॉर्ड: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को 100वां टेस्ट मैच खेला जाएगा। अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 99 मुकाबले में से 30 वेस्टइंडीज की टीम जीतने में सफल रही है। जबकि 23 मैचों को भारत ने अपने नाम किया है। वहीं 46 टेस्ट मैच ड्रॉ पर आकर समाप्त हो गए।
क्लीन स्वीप करने का इरादा: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम वेस्टइंडीज को इस सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। भारत को अपने पिछले मैच में एक बड़ी जीत मिली थी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 171 रन बनाए थे। एक बार फिर भारत को अपने इस युवा बल्लेबाज से टीम के लिए एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं कप्तान रोहित भी अपना फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्रेग ब्रेथवेट, तेजनारायण चंद्रपॉल, जरमैन ब्लैकवुड, एलिक अथानजे, रेमैन रीफर, जोशुआ डि सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, केविन सेंकलेयर, शैनन गेबरियल, रहकीम कॉर्नवाल, और अल्जारी जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications