IND vs WI: इस मामले में दूसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने तिलक वर्मा, खास अंदाज में मनाया जश्न
West Indies vs India, 2nd T20 Tilak Varma: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 152 रन बनाए। 153 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और ब्रैंडन किंग पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हार्दिक पंड्या ने सूर्य़कुमार यादव के हाथों ब्रैंडन किंग को कैच आउट कराया।
तिलक वर्मा ने बनाए सबसे अधिक रन: भारत के लिए सबसे ज्यादा 51 रन तिलक वर्मा ने बनाए। ईशान किशन ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 24 रन बनाने का काम किया। इन तीनों बल्लेबाजों की मदद से भारत ने पहली पारी में 152 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में चौका लगाकर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।

दूसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी: तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 41 गेंद में 51 रन की पारी खेलने वाले टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। तिलक वर्मा ने 20 साल 271 दिन में अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले भारत के लिए रोहित शर्मा ने ऐसा कारनामा किया था।
रोहित के नाम दर्ज है रिकॉर्ड: रोहित शर्मा के नाम 20 साल 143 दिन में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है। टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अर्धशतक जड़ने वाले रोहित शर्मा सबसे युवा खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के बाद तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम मौजूद है। पंत ने 21 साल 138 दिन में अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया था।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।












Click it and Unblock the Notifications