IND vs WI: एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप हुए भारतीय बल्लेबाज, भड़के फैंस ने लगाई क्लास

West Indies vs India, 2nd T20 Fans Troll: गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन और शुभमन गिल की जोड़ी टीम को तेज शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। दोनों ही बल्लेबाज पहले मैच के बाद दूसरे मुकाबले में भी फ्लॉप रहे। भारत की ओर से सिर्फ तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 152 रन बनाए।

शुभमन गिल फ्लॉप: आईपीएल में शतक जड़ने वाले शुभमन गिल के लिए वेस्टइंडीज का दौरा बेहद खराब गुजर रहा है। शुभमन गिल नौ गेंद में सात रन बनाकर अल्जारी जोसेप की गेंद पर शिमरन हेटमेयर के हाथों कैच आउट हो गए। ईशान किशन और शुभमन गिल दोनों ही टीम को अच्छी शुरुआत दिसावे नमें नाकाम रहे।

India vs West Indies 1

सूर्यकुमार यादव रन आउट: टी-20 क्रिकेट में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले सूर्यकुमार यादव बदकिस्मत रहे। वह इस मुकाबले में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने काइल मेयर्स के बाईं तरफ शॉट लगाकर सिंगल लेने का इशारा किया और यही उनसे बड़ी गलती हो गई। मेयर्स ने सटीक थ्रो फेंककर सूर्य़कुमार यादव को रन आउट कर दिया।

बल्लेबाजों का फ्ल़ॉप प्रदर्शन: ईशान किशन 23 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन सात गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। अकील हुसैन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में संजू सैमसन अपना विकेट गंवा बैठे। भारत की ओर से सिर्फ तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया।

फैंस का फूटा गुस्सा: भारतीय टीम की फ्लॉप बल्लेबाजी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिस कर रहे हैं। वहीं कुछ कप्तान हार्दिक पंड्या की आलोचना की जा रही है। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अल्जारी जोशेफ ने उन्हें सटीक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+