T20 : श्रीलंका से हुई बड़ी गलती, चाैके-छक्के लगाकर ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने विंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद श्रीलंका पर फतह हासिल करने के लिए कमर कसी है। श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ शुरूआत देकर मेहमान टीम के फैसले को गलत साबित कर दिया। रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए तो वहीं ईशान किशन ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक ठोक दिया।
यह भी पढ़ें- 'रोहित की कप्तानी में मुझे सबसे ज्यादा मजा आया', इस दिग्गज ने दिया बयान

लगाए खूब चाैके-छक्के
ईशान ने अपने करियर के 9वें मैच में दूसरा टी20आई अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 56 गेंदों में 10 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। ईशान के पास शतक लगाने का माैका था, लेकिन 17वें ओवर कप्तान दासुन शनाका ने उन्हें जनिथ लियांगे के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसी के साथ ईशान किशन भारत की ओर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले चाैथे बल्लेबाज बनने से महज 11 रनों से चूक गए।

श्रीलंका से हुई बड़ी गलती
हालांकि, ईशान इतना बड़ा स्कोर नहीं बना पाते, अगर शुरूआती समय में ही श्रीलंका से बड़ी गलती हो गई जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल, हुआ ऐसा कि जब पारी का 7वां ओवर जेफरी वेंडरसे फेंकने आए तो उस समय ईशान का एक कैच छूट गया। ईशान ने ओवर की चाैथी गेंद पर डीप की ओर हवाई शाॅट खेला, लेकिन लियानगे गेंद का पीछा करते दिखे। वह गेंद के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन वह कैच लेने से चूक गए। यह कैच छोड़ना श्रीलंका को महंगा पड़ गया क्योंकि उस समय ईशान 43 रनों पर खेल रहे थे।

श्रेयस ने भी लगाया अर्धशतक
ईशान ने क्रीज पर आते ही तेज खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहले रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 111 रनों की साझेदारी की। जब रोहित आउट हो गए तो फिर दूसरे विकेट के लिए ईशान ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 44 रनों की पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में योगदान किया। ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदो में नाबाद 57 रन बनाए, जिसमें 5 चाैके व 2 छ्क्के शामिल रहे। वहीं रविंद्र जडेजा 3 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसकी बदाैलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 199 रन बना दिए।












Click it and Unblock the Notifications