'रोहित की कप्तानी में मुझे सबसे ज्यादा मजा आया', इस दिग्गज ने दिया बयान

dinesh karthik

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की शानदार शुरूआत रही है। टीम ने हाल ही में विंडीज को पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया, फिर टी20 सीरीज में भी 3-0 से टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर आ चुकी है। अनुभवी भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने आईसीसी T20 रैंकिंग में टीम को नंबर एक पर ले जाने में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और नए कप्तान रोहित शर्मा की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला। इस पूर्व दिग्गज ने बयान देते हुए बताया कि उन्हें रोहित की कप्तानी में सबसे ज्यादा मजा आया है।

यह भी पढ़ें- इस कारण IPL 2022 से बाहर हो सकते हैं दीपक चाहर, CSK ने रखी पूरी नजर

रोहित की कप्तानी देख कार्तिक को हुई खुशी

रोहित की कप्तानी देख कार्तिक को हुई खुशी

34 वर्षीय रोहित फील्ड प्लेसमेंट बनाने और परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजों को गेंद साैंपने में माहिर हैं। धीमी ओवर गति के लिए आईसीसी के नए नियम के साथ, कप्तान रणनीति बनाने में ज्यादा समय नहीं ले सकते हैं। हालांकि, रोहित ने विंडीज के खिलाफ तेजी से शानदार फैसले लिए थे। कार्तिक ने टाइम्स नाउ के हवाले से कहा कि अब तक रोहित की कप्तानी को देखकर खुशी हुई है और कहा कि टीम रोहित और द्रविड़ के मार्गदर्शन से सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत रोहित और द्रविड़ के प्रयासों से आराम से सीरीज जीतने के साथ-साथ अपनी खामियों को दूर करने में सफल रहा है।

शानदार दिशा में ले जा रहे हैं टीम

शानदार दिशा में ले जा रहे हैं टीम

कार्तिक ने कहा, "रोहित की कप्तानी में मुझे सबसे ज्यादा मजा आया। मुझे लगा कि उन्होंने टीम का खूबसूरती से नेतृत्व किया है। बहुत, बहुत अच्छा, और जिस तरह से टीम ने विंडीज के खिलाफ पिछली कुछ सीरीज में खेली हैं, मैंने उनको देखने का पूरा आनंद लिया। नया कप्तान और एक नया कोच है। तो मुझे लगता है कि वे टीम को शानदार दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने उन छोटी समस्याओं को खत्म कर दिया जो शायद पहले थीं और यही इसके बारे में सुंदर हिस्सा रहा है। और हम सफर तय करते हुए नंबर 1 बनने में कामयाब रहे हैं।"

रोहित से है ICC ट्राॅफी मिलने की उम्मीद

रोहित से है ICC ट्राॅफी मिलने की उम्मीद

भारत को टी 20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार के साथ जल्दी बाहर होना पड़ा और 2022 में आगामी संस्करण के लिए एक नए रूप को तैयार किया गया है। सभी को उममीद है कि नए युग की शुरूआत के साथ भारतीय टीम इस बार रोहित की कप्तानी में कोई आईसीसी ट्राॅफी जीत सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+