Ind vs SL: मोहम्मद शमी ने किया बड़ा कारनामा, रच दिया इतिहास, जहीर खान-जवागल श्रीनाथ छूटे पीछे
India vs Sri Lanka Mohammed Shami: रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने लगातार सातवें मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हारने के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत पहली टीम बन गई है।
55 रनों पर सिमटी श्रीलंका: श्रीलंका की टीम महज 55 रनों पर सिमट गई और भारत ने इस मुकाबले को 302 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत की जीत में तेज गेंदबाजों का अहम रोल रहा। खास तौर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने अपने वनडे करियर में चौथी बार पांच विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

शमी ने छोड़ा दिग्गजों को पीछे: मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप में कुल तीन मुकाबले खेले हैं और 14 विकेट झटकने का काम किया। वर्ल्ड कप में विकेट लेने के मामले में मोहम्मद शमी ने जवागल श्रीनाथ और जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है। मोहम्मद शमी से पहले जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के नाम वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 44-44 विकेट थे।
लेकिन मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट झटकते ही इस रिकार्ड को अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड कप में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी का नाम हो गया है मोहम्मद शमी ने अब तक कुल 45 विकेट झटकने का काम किया।
शमी ने रचा इतिहास: वनडे फॉर्मेट में मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सबसे अधिक चार बार पांच विकेट हाल लेने में सफलता हासिल की। मोहम्मद शमी के अलावा जवागल श्रीनाथ ने तीन और हरभजन सिंह ने तीन बार यह कारनामा किया है। वहीं वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने चौथी दफा 5 विकेट हाल लिया है। इस वर्ल्ड कप में यह मोहम्मद शमी ने दूसरी बार किया है। मोहम्मद शमी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम भी वर्ल्ड कप में तीन पांच विकेट हाल है।
वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद शमी- 45 विकेट
जवागल श्रीनाथ- 44 विकेट
जहीर खान- 44 विकेट
जसप्रीत बुमराह- 33 विकेट
अनिल कुंबले- 31 विकेट












Click it and Unblock the Notifications