श्रीलंका दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप हुए Sanju Samson, लगातार दो बार जीरो पर OUT, गुस्से में फैंस

india vs sri lanka 3rd t20 2024 sanju samson: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में एक बार फिर से संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। लेकिन संजू सैमसन इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। संजू सैमसन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दूसरे टी-20 मुकाबले में भी संजू सैमसन अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे।

लगातार दो बार जीरो पर आउट सैमसन

संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी 20 मैच में मौका नहीं मिल सका था। फैंस को उम्‍मीद थी कि वह मौका मिलते ही बल्‍ले से जवाब देंगे, लेकिन ऐसा हो न सका। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में वह शून्‍य पर आउट हुए। वहीं तीसरे मैच में एक बार फिर वह फ्लॉप रहे और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

india vs sri lanka 1

गुस्से में फैंस

संजू सैमसन के लगातार खराब प्रदर्शन से फैंस काफी गुस्‍से में हैं और सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया देते हुए अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं। संजू सैमसन को अब आने वाले टी-20 सीरीज में मौका देना भी मुश्किल लग रहा है।

फ्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाज

महीश तीक्षणा ने यशस्वी जायसवाल को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद वानिंदु विक्रमासिंघे ने संजू सैमसन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। रिंकू सिंह को काफी आगे बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। लेकिन चौथे नंबर पर रिंकू सिंह भी फ्लॉप रहे। महीश तीक्षणा ने रिंकू सिंह को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके।

कप्तान सूर्यकुमार का भी नहीं चला बल्ला

इस मुकाबले में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे। लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। असिथा फर्नांडो ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। हार्दिक पंड्या की जगह इस मुकाबले में शिवम दुबे को मौका मिला। लेकिन उन्होंने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+