IND vs SL: लगातार 7वीं सीरीज में रोहित ने किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 238 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने 238 रनों से जीत हासिल कर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ने बतौर टेस्ट कप्तान अपनी पहली सीरीज में ही विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप कर दिया है, वहीं पर जबसे उन्होंने भारतीय टीम की नियमित रूप से टीम की कमान संभालना शुरू किया है तब से यह उनकी कप्तानी में मिली लगातार 5वीं अंतर्राष्ट्रीय सीरीज जीत है जिसमें विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया गया है।

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

वहीं ओवरऑल की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली यह लगातार 7वीं अंतर्राष्ट्रीय सीरीज जीत है जिसमें विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया गया है, इसमें 5 टी20, एक वनडे और एक टेस्ट सीरीज शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ खेला गया सीरीज का आखिरी मैच पिंक बॉल प्रारूप में खेला गया, जो कि तीसरे दिन ही खत्म हो गया है।

और पढ़ें: IND vs SL: 5 साल में पहली बार गिरी कोहली की बैटिंग औसत, लगातार दूसरी पारी में विकेट के सामने फंसे

238 रनों से जीता भारत

238 रनों से जीता भारत

भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और श्रेयस अय्यर (92) की दमदार बल्लेबाजी की मदद से 252 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 109 रन ही बना सकी और भारतीय टीम को 143 रनों की बढ़त हासिल हो गई। वहीं दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (46), ऋषभ पंत (50) और श्रेयस अय्यर (67) ने शानदार बल्लेबाजी की और 303 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसकी वजह से श्रीलंका को आखिरी पारी में जीत के लिये 447 रनों की दरकार थी। हालांकि श्रीलंका की टीम 208 रन ही बना सकी और भारत ने 238 रनों से जीत हासिल कर ली।

बुमराह ने स्पिन फ्रैंडली पिच पर किया धमाल

बुमराह ने स्पिन फ्रैंडली पिच पर किया धमाल

पिंक बॉल टेस्ट में इस्तेमाल की गई यह पिच बल्लेबाजों के लिये काफी मुश्किल थी और स्पिनर्स के लिये ज्यादा मददगार थी। इसके बावजूद भारतीय टीम के लिये जसप्रीत बुमराह ने बहुत शानदार गेंदबाजी की और कुल 8 विकेट अपने नाम किये। बुमराह ने भारतीय सरजमीं पर अपना 5 विकेट हॉल हासिल करते हुए कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की तो वहीं पर स्पिन फ्रेंडली पिच पर तेज गेंदबाजी का दबदबा दिखाया। वहीं अश्विन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 2 विकेट हासिल किये तो दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी।

करुणारत्ने ने ठोंका शतक

करुणारत्ने ने ठोंका शतक

श्रीलंका के लिये कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने शानदार बल्लेबाजी की और 15 चौकों की मदद से 107 रनों की पारी खेली। करुणारत्ने ने भारत के खिलाफ पहली बार शतक लगाने का काम किया। वहीं पर कुशल मेंडिस ने 54 रनों की पारी खेली तो वहीं पर निरोशन डिकवेला भी दहांई के आंकड़े तक पहुंच सके। करुणारत्ने इस मैच में शतकीय पारी खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर रहे तो वहीं पर श्रेयस अय्यर पिंक बॉल टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+