IND vs SL: भारत-श्रीलंका टी20 में बारिश, जानें कब होगा टॉस और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच से पहले ही एक मुसीबत सामने आ गई। दोनों टीमों के बीच टॉस में देरी हो गई। बारिश की वजह से टॉस नहीं हो पाया। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली।
बारिश की वजह से पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया। इसके बाद गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी हो गई। निर्धारित समय पर टॉस नहीं हो पाया। श्रीलंकाई टीम के लिए यह एक अहम मुकाबला है। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करने पर सीरीज अपने नाम कर लेगी। टॉस का समय शाम 7 बजकर 15 मिनट पर निर्धारित किया गया, मुकाबला 7 बजकर 45 मिनट पर शुरू करने का फैसला लिया गया।

शनिवार को ही दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम ने इस मैच में जीत दर्ज की थी। हालांकि श्रीलंकाई टीम ने 214 रनों के लक्ष्य का पीछा बेहतरीन तरीके से किया था लेकिन बाद में भारतीय टीम की गेंदबाजी से मुकाबला पलटा और टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।
भारत ने 43 रनों से जीत दर्ज कर गौतम गंभीर की कोचिंग में पहला मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में दूसरे विदेशी दौरे पर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में भी उन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। भारतीय बल्लेबाजी इस समय शानदार फॉर्म में है।












Click it and Unblock the Notifications