India vs South Africa: विराट कोहली ने जड़ा 49वां शतक, दक्षिण अफ्रीका को मिला 327 रनों का लक्ष्य

India vs South Africa, 37th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है। भारत ने विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन का स्कोर किया है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रन का लक्ष्य मिला है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने 24 गेंदों पर 40 रन की पारी खेलकर भारत को तेज शुरुआत दी। इसके बाद कोहली और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 134 रन की बड़ी साझेदारी की।

India vs South Africa

विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर एक शानदार शतकीय पारी खेली। यह कोहली का 49वां वनडे शतक है, जिसके साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली 101 के स्कोर पर नाबाद रहे। कोहली ने ने 119 गेंदों में 10 चौकों की मदद से यह उपलब्धि हासिल की।

कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि, शुभमन गिल कुछ खास कमाल नहीं कर सके, और 23 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित की टीम ने अब तक विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों टॉप 5 चार्ट में शामिल हैं। जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारतीय बल्लेबाजी को संभाला है, वहीं शमी, सिराज और बुमराह की तिकड़ी ने सफेद गेंद से घातक प्रदर्शन किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराग, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन, तबरेश शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+