'ऋषभ की गलती से भारतीय टीम को मिली थी हार', पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने पंत की कप्तानी पर उठाये सवाल
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मैदान पर खेला गया, जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया हालांकि इसके बावजूद वो इस विशाल स्कोर को बचा नहीं सकी और 5 गेंद पहले ही मैच हार गई। साउथ अफ्रीका की टीम के लिये डेविड मिलर और रासी वैन डार दुसैं ने नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर 7 विकेट से मैच को जीत लिया।

अब भारतीय टीम को सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेलना है जिसमें भारतीय टीम वापसी करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिये दिल्ली के मैदान पर खेला गया यह मैच उनकी कप्तानी का डेब्यू था जिसमें उन्होंने उपकप्तान हार्दिक पांड्या के साथ अहम पारियां खेली लेकिन इसके बावजूद वो टीम को मैच जिताने में नाकाम रहे।
और पढ़ें: लंबे समय तक खराब नहीं रहने वाली है कोहली की फॉर्म, पोंटिंग ने बताया कब करेंगे वापसी

सही से कप्तानी नहीं कर पाये ऋषभ पंत
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 211 रन बनाने के बावजूद भारतीय टीम उसे डिफेंड करने में नाकाम रही और इसके पीछे का कारण कप्तानी में ऋषभ पंत की अनुभ की कमी रही। साउथ अफ्रीका की टीम को आखिरी 10 ओवर में 120 रनों की दरकार थी लेकिन डेविड मिलर और रासी वैन डार दुसैं ने नाबाद 131 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को 5 गेंद पहले ही जीत दिला दी।

कनेरिया ने बताया कहां हुई पंत से गलती
ऋषभ पंत ने इस मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पावरप्ले में खेलने का मौका दिया लेकिन उन्हें अपने कोटे के ओवर पूरे करने नहीं दिये। अक्षर पटेल ने अपने 4 ओवर के कोटे पूरे किये लेकिन इस दौरान उन्होंने रनों की बारिश कर डाली। वहीं हार्दिक पांड्या के अगले ही ओवर में 18 रन लुटा दिये।
कू एप पर बात करते हुए कनेरिया ने कहा,' साउथ अफ्रीका के खिलााफ भारत को पहले टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ पंत ने केएल राहुल के सीरीज से बाहर हो जाने के बाद टीम की कमान संभाली लेकिन 211 रनों का बचाव करने में वो नाकाम रहे हैं। इसके पीछे उनकी खराब कप्तानी रही जो गेंदबाजों का सही इस्तेमाल नहीं कर सके। चहल को पावरप्ले में लाना अच्छा विकल्प नहीं था खासतौर पर तब जब आपके पास अक्षर पटेल के रूप में ज्यादा बेहतर विकल्प था, जबकि तेज गेंदबाजों को रोटेट करने में भी नाकाम रहे और हार्दिक को सिर्फ एक ही ओवर दिया।'

नेहरा ने भी गिनाई पंत की गलतियां
क्रिकबज से बात करते हुए आशीष नेहरा ने कहा,'यह काफी हैरानी वाली था कि हार्दिक जैसे गेंदबाज को सिर्फ दो ओवर ही गेंदबाजी करने को मिला। उन्हें दुसैं और मिलर की जोड़ी के सामने ज्यादा गेंदबाजी करनी चाहिये थी, खासतौर पर तब जब साउथ अफ्रीका की टीम चेज में वापसी कर रही थी। ऋषभ पंत से वहां पर गलती हुई। इतना ही नहीं पावरप्ले में भी 6 ओवर के लिये 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल करना उनका उतावलापन दिखाता है।'












Click it and Unblock the Notifications