IND vs SA: संजू सैमसन ने मचाया गदर, दक्षिण अफ्रीका में जाकर ठोका पहला वनडे शतक
IND vs SA, Sanju Samson: संजू सैमसन को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम में शामिल किया गया और उन्होंने अपने चयन को सार्थक साबित करते हुए वनडे करियर का पहला शतक जमा दिया। सैमसन ने टीम इंडिया को कठिन स्थिति से बाहर निकालते हुए धमाकेदार सैकड़ा जड़ा।
अब तक सैमसन के बल्ले से वनडे में शतक नहीं आया था। साल 2021 में डेब्यू करने के दो साल बार उनका शतक आया है। वनडे में पहली बार सैमसन ने डबल डिजिट का स्कोर हासिल किया है। फैन्स बार-बार उनको टीम इंडिया में लाने की मांग करते रहे और अब उन्होंने बता दिया है कि वह एक क्लास प्लेयर हैं।

भारतीय टीम ने जब अपने 2 विकेट महज 49 रनों के स्कोट पर गंवा दिए थे, उस समय संजू सैमसन ने पारी को संभाल लिया। सैमसन ने केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इसके बाद भी वह टिके रहे।
सैमसन ने एक और साझेदारी तिलक वर्मा के साथ मिलकर की। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई। सैमसन ने 110 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक जमाया। वह शतक जड़ने के तुरंत बाद 108 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications