IND vs SA: मैच के दौरान स्टेडियम की बत्ती हुई गुल, मैदान पर मजे लेते नजर आए खिलाड़ी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच को कुछ देर के लिए रोका गया। पहले मैदान पर सांप के आने से मैच में देरी हुई, इसके बाद स्टेडियम के कुछ हिस्से की लाइट चले जाने के कारण मैच को रोका गया।
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच को कुछ देर के लिए रोका गया। पहले मैदान पर सांप के आने से मैच में देरी हुई, इसके बाद स्टेडियम के कुछ हिस्से की लाइट चले जाने के कारण मैच को रोका गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 238 रनों का पीछा करते हुए पांच रनों पर दो विकेट खो चुकी है।
Recommended Video

करीब 15 मिनट तक रोका गया खेल
लाइट नहीं होने के कारण करीब 15 मिनट तक खेल को रोका गया। लेकिन अच्छी बात यह रही कि जल्द ही दोबारा मैच को शुरू कर दिया गया। 15 मिनट तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी मैदान पर मस्ती-मजाक करते नजर आए। इससे पहले भारत की ओर से दूसरा ओवर लेकर आए अर्शदीप सिंह ने पहले टेम्बा बावुमा और फिर राइली रूसो को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया।
कप्तान बावुमा नहीं खोल सके अपना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान बावुमा खाता खोलने बिना पवेलियन लौट गए। पहले मैच के दौरान भी बावुमा अपना खाता नहीं खोल सके थे। लगातार दूसरी बार वह रन बनाने में नाकाम रहे। अर्शदीप सिंह ने बावुमा को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा भारत को पहली सफलता दिलाई। भारत अगर यह मुकाबला जीत लेता है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीली रॉसू, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पारनेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडि।












Click it and Unblock the Notifications