IND vs SA: भारतीय गेंदबाजों ने मचाई धूम, अफ्रीका ने बनाए 106 रन, 15 गेंदों में गिरे 5 विकेट
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय दौरे पर आई है। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के लिए कुछ खास नहीं रही।
नई दिल्ली, 28 सितंबर। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 106 रन ही बना सकी। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 107 रन बनाने होंगे। भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के आगे अफ्रीकी बल्लेबाज बेबस नजर आए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए। वहीं वेन पार्नेल ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़ने का काम किया।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय दौरे पर आई है। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के लिए कुछ खास नहीं रही। पहले टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती पेश की। पहले तीन ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट गंवा दिए।

महज 9 रन पर गिर गए 5 विकेट
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में दीपक चाहर अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा बिना खाता खोले ही क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटक लिए। क्विंटन डी कॉक, रिले रोसौव और डेविड मिलर को अर्शदीप सिंह ने आउट कर पवेलियन भेजा। अफ्रीकी बल्लेबाजों को अर्शदीप की गेंदों को समझने में काफी दिक्कत आ रही थी।

बुमराह नहीं खेल रहे हैं मैच
टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि निगल इंजरी के कारण जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं जसप्रीत की जगह दीपक चाहर को खेलने का मौका दिया गया है। मंगलवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह ने पीठ दर्द की शिकायत की। फिलहाल वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देख-रेख में हैं। बुमराह ने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में 4 ओवर में 50 रन खर्च किए थे।

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।












Click it and Unblock the Notifications