IND vs SA: पहले वनडे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी प्लेइंग 11, सूर्यकुमार यादव को किया बाहर
नई दिल्लीः भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 19 जनवरी (बुधवार) को पार्ल के बोलैंड पार्क में भिड़ रहे होंगे। पिछली टेस्ट सीरीज 1-2 से हारने के बाद, मेहमान टीम का पहला काम एक शक्तिशाली प्लेइंग इलेवन का चयन करना होगा।

रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या के उपस्थिति नहीं होने के कारण, प्लेइंग इलेवन में कुछ स्लॉट भरे जा सकते हैं। इस संबंध में बोलते हुए, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने शुरुआती मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय एकादश चुनी है। चोपड़ा का मानना है कि भारत के सामने बल्लेबाजों को सेलेक्शन करने की चुनौती होगी।
चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "बल्लेबाजी क्रम में एक समस्या है, चाहे आपको पांच या छह बल्लेबाजों को खेलना चाहिए। यह समस्या जाने वाली नहीं है। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे वेंकटेश अय्यर को छठे गेंदबाज के रूप में खेलना चाहते हैं, इसका मतलब है कि उन्हें नंबर 6 पर भी बल्लेबाजी करनी होगी।"
यह भी पढ़ें- दुनिया के टॉप-10 एथलीट ही फेंक सकते हैं ऐसी थ्रो, वायरल हुआ भारत के अगले नीरज चोपड़ा का VIDEO
वेंकटेश के खेलने को ध्यान में रखते हुए चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव को लाइन-अप से बाहर कर दिया और कहा, "अगर वह (वेंकटेश) नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हैं, तो कुछ बल्लेबाजों को बाहर रखना होगा। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के बीच सिर्फ एक ही खेल सकता है।"
जहां तक गेंदबाजी लाइन-अप का सवाल है, चोपड़ा चाहते हैं कि भारत रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल दोनों को साथ उतारे। तेज गेंदबाजों में वह शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ गए।
चोपड़ा ने तर्क दिया, "आप पांच गेंदबाजों को खेलना चाहते हैं। मुझे लगता है कि आपको दोनों स्पिनरों को खेलना चाहिए, अश्विन और चहल दोनों को खेलना चाहिए, तब आपको एक वैराएटी वाला आक्रमण मिलेगा। अगर आप वेंकटेश अय्यर के साथ चार तेज गेंदबाजों को खेलते हैं, तो बॉलिंग एक जैसी हो जाएगी।
पहले वनडे के लिए आकाश चोपड़ा की टीम इस प्रकार है: शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल












Click it and Unblock the Notifications