IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच पर बड़ा अपडेट, पहली बार होगा ऐसा मुकाबला
IND vs PAK Match: वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर उत्साह चरम सीमा पर होता है। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, इसमें भी दोनों देशों के बीच मुकाबला खेला जाना है। इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फ़िलहाल कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है।
वेस्टइंडीज और अमेरिका मिलकर इस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहे हैं। हालांकि फ़िलहाल टूर्नामेंट छह महीने दूर है। आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर एक ख़ास जानकारी सामने आई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेला जा सकता है। इसके अलावा यह मुकाबला दिन में खेला जाएगा। खबरों के अनुसार अमेरिका में मुकाबला दिन में आयोजित कराने से भारत में सही समय पर लोग इस मैच को देख पाएंगे।
अमेरिका में भारत और पाकिस्तान के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में उनको भी वहां मुकाबले का आनन्द उठाने का मौका मिल जाएगा और भारत-पाक के दर्शक टीवी पर अपने देश में उचित समय पर मुकाबला देख पाएँगे। इस मुकाबले से आईसीसी को भी खासी कमाई होती है।
हाल ही में समाप्त हुए वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। टीम इंडिया ने उस मुकाबले में बेहतरीन जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को लीग चरण के उस मुकाबले में पराजित कर दिया था। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 8 या 9 जून को खेला जा सकता है। शेड्यूल आने पर बाकी चीजें साफ़ हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications