India vs Pakistan: सूर्या ने पाकिस्तान को ललकारा, अभिषेक शर्मा को लेकर बयान पर सलमान अली को करारा जवाब

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच T20 World Cup 2026 में होने वाले मुकाबले को लेकर दोनों टीमों ने कमर कस ली है। रविवार को दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है। सलमान अली आगा ने प्रेस वार्ता में टीम इंडिया को चुनौती देते हुए अभिषेक शर्मा को खिलाने की मांग की थी। इसका जवाब देने की बारी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की थी। भारतीय कप्तान ने कन्फर्म कर दिया कि अभिषेक कल खेलेंगे।

सूर्या ने पाक के खिलाफ मैच को लेकर कहा कि हम हर मैच के लिए पूरी तरह तैयार थे। इस मुकाबले के लिए हमारी फ्लाइट्स पहले ही बुक हो चुकी थीं। हमारा पूरा ध्यान सिर्फ तैयारी पर था। हाँ, अगर सलमान (पाकिस्तानी कप्तान) चाहते हैं कि कल अभिषेक शर्मा खेलें, तो बिल्कुल, हम उन्हें कल जरूर खिलाएंगे।

india vs pakistan

टीम इंडिया की बैटिंग पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमारी शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाती रही, यह सच्चाई है और इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। इसके लिए कोई बहाना भी नहीं है। सभी खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेला है, इसलिए मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों के पास अपनी स्पष्ट रणनीति होनी चाहिए। हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच में थोड़ी रुकावट आई। हालांकि बाद में हमने संभलकर वापसी की। यही तो टी20 क्रिकेट की खासियत है-यहां मैच का रुख कभी भी बदल सकता है।

क्या टॉस पर हाथ मिलाएंगे कप्तान?

सूर्यकुमार यादव को टॉस के समय सलमान आगा से हाथ मिलाने का सवाल पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि यह हम टॉस के समय देखेंगे। आप 24 घंटे का इंतजार करो। कुलदीप यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर सूर्या ने कहा कि आप चाहते हैं कि उनको खिलाया जाए, तो ठीक है वह खेलेंगे।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर है, न कि सामने वाली टीम पर। उनका मानना है कि हाल के मैचों में जिस आत्मविश्वास और अंदाज़ में भारत ने खेल दिखाया है, उसी स्तर को आगे भी बनाए रखना लक्ष्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम अपनी मजबूतियों के अनुसार रणनीति बना रही है और उसी पर अमल करना चाहती है। विरोधी टीम क्या कर रही है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। आखिरकार जीत उसी की होगी जो मैदान पर बेहतर खेल पेश करेगा, और यही सबसे अहम बात है।

टीम इंडिया में बदलाव

गौरतलब है कि संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह पिछले मैच में खेलने का मौका मिल गया था लेकिन इस बार अभिषेक शर्मा के आने से सैमसन को बाहर किया जाएगा। टीम इंडिया में बदलाव बिलकुल तय दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+