भारतीय बल्लेबाजों के सामने होगी पाक गेंदबाजों की चुनौती, वकार यूनुस ने बताई टीम की ताकत और कमजोरियां

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ और कप्तान रहे वकार यूनुस (Waqar Younis) ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है।

Waqar Younis on India vs Pakistan match: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ और कप्तान रहे वकार यूनुस (Waqar Younis) ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है। यूनिस का मानना है कि यह मैच भारत के बल्लेबाजों और पाकिस्तान के गेंदबाजों के बीच की होगी। भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो वहीं पाकिस्तान की टीम हमेशा से अपनी गेंदबाजी के लिए जानी जाती रही है।

दोनों टीमों के पास मजबूत सलामी बल्लेबाज

दोनों टीमों के पास मजबूत सलामी बल्लेबाज

भारत और पाकिस्तान दोनों के पास सलामी बल्लेबाजों के रूप में बेहतर खिलाड़ी है। रोहित शर्मा/केएलआरहुल और बाबर आजम/मोहम्मद रिजवान चारों ही अपने देश के लिए लगातार बेहतरीन क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए वकार ने कहा कि टी-20 फॉर्मेट में तेज खेलना जरूरी होता है। आपको अपने टीम संयोजन के अनुसार एक योजना तैयार कर बल्लेबाजी के लिए आना होता है।

पावर प्ले में तेजी से रन बनाना जरूरी

पावर प्ले में तेजी से रन बनाना जरूरी

वकार यूनुस ने कहा कि यदि आप पावर प्ले में 50-60 रन बनाते हैं तो मध्य क्रम के बल्लेबाज के लिए बोर्ड पर अच्छा स्कोर करना आसान होता है। अगर किसी टीम को वर्ल्ड कप जीतना है तो सलामी बल्लेबाजों को बिना विकेट गंवाए लगातार बड़ी शुरुआत देनी होगी। इन दोनों टीमों के ओपनर के पास ऐसा करने की क्षमता है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों में से किस टीम के ओपनर अधिक रन बनाते हैं।

रोहित के खेल को पंसद करते हैं वकार

रोहित के खेल को पंसद करते हैं वकार

रोहित शर्मा के सवाल पर वकार यूनुस ने कहा कि रोहित शर्मा एक शानदार क्रिकेटर है। मैं उन्हें एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में पसंद करता हूं। सबसे छोटे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज की भूमिका गेंद को हिट करने की होती है और कभी-कभी ऐसे करने की कोशिश में बल्लेबाज अपना विकेट जल्दी खो देता है। रोहित की सबसे अच्छी बात यह है कि वह कभी दबाव में नहीं दिखे। कप्तान होने के नाते उन्हें हर पहलू पर गौर करने की जरूरत है।

रोहित और केएल के फॉर्म पर कही यह बात

रोहित और केएल के फॉर्म पर कही यह बात

रोहित और केएल राहुल के फॉर्म पर वकार यूनुस ने कहा कि कुछ मुकाबलों में रन नहीं बनने से कोई बल्लेबाज बेकार नहीं हो जाता। एशिया कप में रोहित शर्मा और केएल राहुल उतने सफल नहीं रहे, जितने की टीम को जरूरत थी। इसका मतलब यह नहीं है कि वे खराब बल्लेबाज हैं। उन्हें केवल एक पारी की जरूरत है, अगर इन दोनों बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिल जाती है तो वह किसी भी टीम के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

वापस आया है विराट कोहली का आत्मविश्वास

वापस आया है विराट कोहली का आत्मविश्वास

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक और अफगानिस्तान के खिलाफ (एशिया कप में) शतक लगाया। मुझे लगता है कि उसे अपना आत्मविश्वास वापस मिल गया है। पाकिस्तान टीम के साथ भी यही बात है, बाबर को रन नहीं मिल रहे हैं क्योंकि रिजवान बड़ा योगदान दे रहा है। लेकिन बड़े बल्लेबाजों को फॉर्म में वापसी के लिए सिर्फ एक पारी की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि भारत और पाकिस्तान दोनों इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वकार यूनुस ने जताया पाकिस्तान टीम पर भरोसा

वकार यूनुस ने जताया पाकिस्तान टीम पर भरोसा

मौजूदा पाकिस्तान टीम को लेकर वकार यूनुस ने कहा कि हमारे मिडल ऑर्डर बल्लेबाज खेल को बदल सकते हैं। खुशदिल, नवाज, शादाब और आसिफ अली जैसे बल्लेबाज बीच के ओवरों में खेल को बदलने का दम रखते हैं। लेकिन उन्हें विकेट पर बने रहने की जरूरत है। वहीं शाहीन शाह अफरीदी के तहत गेंदबाजी विभाग में पूरी यूनिट अच्छा कर रही है। हमारे पास अच्छी वैरायटी के खिलाड़ी हैं। हमारा सरप्राइज पैकेज नसीम शाह हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+